Plus One Hindi पोस्टर (Poster)

Kerala Plus One Hindi पोस्टर (Poster)

Activity 1
यह गद्यांश पढ़ें।
एक बार सबरमती आश्रम के पास के गाँव से कुछ लोग गाँधीजी से मिलने आये। उन लोगों ने गाँधीजी को अपने गाँव में आकर भाषण देने की प्रार्थना की। गाँधीजी ने अगले दिन चार बजे आने का वादा किया। गाँव के मुखिया ने गाँधीजी से कहा, “बापू, मैं गाडी भेज दूंगा। आपको अधिक कष्ट नहीं होगा।”
मान लें, गाँधीजी का स्वागत करते हुए गाँव में पोस्टर चिपकाना है। इसके लिए आकर्षक पोस्टर तैयार कीजिए।
उत्तरः

युगपुरुष
सत्य और अहिंसा की पुजारी
हमारे बापुजी को गाँववालों का हार्दिक स्वागत

Activity 2
यह गद्यांश पढ़ें।
दोपहर के समय स्कूल से लौटते हुए बच्चे दानव के बगीचे में खेलने जाते थे। दानव का बगीचा बडा और सुन्दर था। पेड़ों पर बैठकर पक्षी मधुर स्वर में गाते थे। दानव महीनों पहले अपने मित्र के यहाँ गया हुआ था। आज वह लौट रहा था। अपने बगीचे में बच्चों को देखते ही दानव ऊँची आवाज़ में चिल्लाया – “तुम यहाँ क्या कर रहे हो”? बच्चे डर के मारे भागने लगे।मान लीजिए, दानव के विरोध में बच्चे पोस्टर चिपकाते हैं। इसके लिए एक आकर्षक पोस्टर तैयार कीजिए।
उत्तरः

यह ‘दानव’ मानव नहीं
झट से हटाईए इसे
दानव बगीचे का मालिक नहीं हत्यारा है।

Activity 3
युद्ध का परिणाम भयानक होता है। युद्ध की भीकरता का सन्देश देते हुए एक पोस्टर तैयार करें।
उत्तरः

युद्ध विनाशकारी है
युद्ध देश को विकास की ओर नहीं
विनाश की ओर ले जाता है। युद्ध से हमेशा दूर रहे!

Activity 4
‘जल अमूल्य है’। जल-स्रोत का संरक्षण करने का संदेश देकर एक पोस्टर तैयार करें।
उत्तर
जल अमूल्य है, जल का सदुपयोग करें उसे बर्बाद मत करें, जल का प्रदूषित न करें

Activity 5
यह गद्यांश पढ़ें।
एक बकरी और एक ऊँट पेडों के बगीचे से होकर सैर कर रहे थे। पत्तियाँ ऊपर होने पर भी ऊँट रुचि से पेट भर खाने लगा। लेकिन बेचारी बकरी देखती रही। ऊँट ने अपनी ऊँचाई की प्रशंसा की। आगे चलने पर तरकारी का एक बगीचा देखा। उसका फाटक (gate) छोटा था। बकरी उससे अंदर घुसी और पेट भर स्वादिष्ट तरकारियाँ खाने लगी। ऊँट का सिर लज्जा से झुक गया।बगीचों में अतिक्रमण करने वाले जानवरों को चेतावनी (waming) देनेवाला एक आकर्षक पोस्टर तैयार करें।
उत्तरः

बगीचे को बर्बाद मत करो
यहाँ जानवरों का आना-जाना मना है
पकड़े जाए तो दण्ड दिया जाएगा

Plus One Hindi Textbook Answers